• 05523-222124
  • contract@sdmpgcollege.in

सन्देश( डा० बलराम भट्ट)


प्रबन्धक (अध्यक्ष) की लेखनी से ........................................................

पूर्वी उत्तर प्रदेश के उत्तरी सीमा पर नेपाल राज्य एवं बिहार से सटे सन् 1989 में महाराजगंज को एक स्वतंत्र जिले के रूप में मान्यता मिली| 2 अक्टूबर 1989 के पूर्व महाराजगंज ,गोरखपुर जिले की एक तहसील थी | इस जनपद में उच्च शिक्षा का दीप जलाने का कार्य स्व० प्रो० शिब्बनलाल सक्सेना (सदस्य संविधान निर्मात्री सभा ) द्वारा 1966 में किया गया |उनके ही प्रयास से गोरखपुर जनपद से लेकर नेपाल के तलहटी तक लगभग 100 कि०मी० की दूरी में सर्वप्रथम तहसील मुख्यालय पर जवाहर लाल नेहरु स्मारक पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज महाराजगंज अस्तित्व में आया जो आज जनपद मुख्यालय पर अकेला उच्च शिक्षा का केन्द्र है | जनपद मुख्यालय पर बहुत दिनों से एक महिला महाविद्यालय की मांग नगर के सम्भ्रान्त नागरिकों और क्षेत्र की जनता की ओर से हमेशा होती रही | इस दिशा में शासन की ओर से भी कोई प्रयास नही हुआ | किन्तु जनता की बेहद मांग और क्षेत्र की गरीब अभिभावकों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए मैंने अकेले समस्याओं का सामना करते हुए मुख्यालय पर एक महिला महाविद्यालय की स्थापना का संकल्प जनवरी 2003 में लिया और शतत् प्रयास के बाद दी०द० उ० गोरखपुर विश्वविद्यालय से स्थाई सम्बद्धता स्नातक स्तर पर प्राप्त हुई तथा 2008-09 से स्नातकोत्तर स्तर पर गृह विज्ञान की सम्बद्धता प्राप्त हुई है | मुझे विश्वास है की छात्राओं के चतुर्दिक विकास मं् यह संस्था निरन्तर प्रगति के पथ पर अग्रसर होंगी |





विशेषताएं

  • सिलाई कढ़ाई प्रशि
  • ब्यूटीशियन प्रशिक्षण
  • कम्प्यूटर शिक्षा
  • सामाजिक सेवा कार्य
  • नक्शा

    सम्पर्क सूत्र

    सोनपति देवी महिला पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज

    महाराजगंज (उ०प्र०)
    +91-8840042432
    monushukla021@gmail.com